भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के कठबजरा मुसहरी में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान दुलारी कुमारी (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका के ससुर धोटन ऋषि ने बताया कि रविवार रात दुलारी ने परिवार के लिए खाना बनाया था। परिवार के सभी सदस्यों को खाना खिलाने के बाद उसने भी भोजन किया और अपने कमरे में सोने चली गई। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर आसपास के लोग...