भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट जिले के तीन लाख से अधिक पेंशनधारियों पर माता की मेहर हुई। नवरात्र से ठीक पहले सभी के एकाउंट में डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि पहुंच गयी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा डीबीटी लाईव कार्यक्रम के तहत जिले के कुल 3,05,809 पेंशनधारियों को माह सितंबर का पेंशन भुगतान किया गया। यह कार्यक्रम ऑनलाईन बेवकास्टिंग के माध्यम से सभी जिलों में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अमरेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत कुल 1,50,504 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से 17,84,74,100 (सत्रह करोड़ चौरासी लाख चौहत्तर हजार एक सौ) ...