भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज झा की रिपोर्ट मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत अंतर्गत सवैया गांव के वार्ड संख्या पांच में रविवार देर शाम घर में अकेले रह रहे सावन टुडू (20 वर्ष) की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मृतक की पहचान गांव के प्रधान टुडू के पुत्र सावन टुडू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सावन के माता-पिता तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करते हैं। उसकी बहन सोनिया टुडू भी किसी काम से पटना गई हुई थी। रविवार देर शाम ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलने पर वह सोमवार सुबह घर पहुंची। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : हादसा या मौत : 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत बहन के अनुसार सावन करीब 15 दिन पहले ही बाहर से काम कर घर लौटा था। परिवार में ...