Bhagalpur News: पूर्णिया : प्रत्येक किसान 10 से 15 प्रतिशत क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को अपनाएं
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से रंजीत कुमार की रिपोर्ट बनमनखी प्रखंड के रामनगर फरसाही मिलिक पंचायत में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को रसायनों के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें कम लागत में विष-मुक्त, टिकाऊ व पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था। शिविर में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कनिष्क चंद्रा, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ केएम सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (जैविक) मोनिका निरंजन एवं क्लस्टर प्रभारी (एटीएम) खुशबू कुमारी ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। चयनित किसानों को प्राकृतिक खेती की बारीकियाँ एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ के एम सिंह ने बताया कि कृषि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.