भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में 2 नवंबर को 26 वीं सिंडिकेट की बैठक होगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय में बैठक को लेकर तैयारी शुरू है। कुलसचिव कार्यालय को सिंडिकेट की बैठक का एजेंडा सदस्यों के द्वारा भेजा जा रहा है। बैठक में छात्र और शिक्षक हित के साथ-साथ 28 नवंबर को दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...