Bhagalpur News: पूर्णिया : पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समितियों से सहयोग की अपील
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: बायसी (पूर्णिया) से सुबोध कुमार की रिपोर्ट बायसी अनुमंडल कार्यालय में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर एसडीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसडीएम अभिषेक रंजन एवं एडिशनल एसपी जितेंद्र पाण्डेय ने बायसी, डगरूआ, अमौर एवं बैसा चारों प्रखंड के संबंधित विभागों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पेयजल की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत तथा प्रतिमा के गुजरने वाले मार्गों को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं, रास्तों में बड़े हो चुके पेड़ों की कटाई-छंटाई, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.