भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: बायसी (पूर्णिया) से सुबोध कुमार की रिपोर्ट परमान नदी का जलस्तर लगातार चौथे दिन खतरे के निशान के ऊपर है। जलस्तर में अभी भी वृद्धि जारी है। बायसी प्रखंड क्षेत्र के आसजा मवैया पंचायत के बड़ा रहुआ, मवैया, मथुरापुर चमन टोला, सोती टोला, पहाड़िया, खुटिया, दोघड़ियाँ, मीनापुर पंचायत के चहत, जियागाछी आदि गांवों में नदी किनारे निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। महानंदा एवं कनकई नदी के जलस्तर में कमी के कारण परमान नदी का पानी महानंदा एवं कनकई में जा रही है जिसके कारण स्थिति सामान्य बनी हुई।महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि अररिया एवं पूर्णिया जिले में परमान नदी चौथे दिन भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। यह भी पढ़ें- परमान नदी का जलस्तर तीसरे दिन भी खतरे के निशा...