भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से मनोज सिंह की रिपोर्ट पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शनिवार को एसीजेएम वन सह विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय में उपस्थित हुए और एक मामले में जमानत कराई। उनके अधिवक्ता मुरारी चौबे ने बताया कि मुफस्सिल थाना कांड संख्या 93/24 में सांसद ने पूर्व में जमानत प्राप्त की थी। हालांकि निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण बीते 4 नवंबर को न्यायालय ने उनका जमानत बंधपत्र निरस्त कर दिया था। इसके बाद इसी मामले में 7 नवंबर को न्यायालय में उपस्थित होकर उन्होंने पुनः जमानत प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...