Bhagalpur News: पूर्णिया : नगर निगम के 46 वार्डों में तीन दिनों से कचरे का उठाव नहीं
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से राजीव कुमार की रिपोर्ट नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले तीन दिनों से नियमित कचरा उठाव नहीं होने के कारण शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों, मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में कचरे का अंबार लगने लगा है। इससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। हड़ताल के कारण घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर लोग मजबूरी में सड़क किनारे और खाली जगहों पर कचरा फेंक रहे हैं। नतीजतन जगह-जगह गंदगी फैलने लगी है। बरसात के मौसम में जमा कचरे से दुर्गंध उठने लगी है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी, दो दिनों से नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.