भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को दालकोला स्थित परिवहन जांच चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जांच चौकी की संपूर्ण कार्यप्रणाली, कर्मियों की उपस्थिति, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई तथा वाहनों की जांच स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जांच चौकी पर केवल कार्यपालक सहायक एवं होमगार्ड उपस्थित पाए गए, जो वाहनों की जांच कर रहे थे। चूंकि वे वाहन जांच के लिए अधिकृत नहीं हैं, इसलिए जिलाधिकारी ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दालकोला चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के अधिकृत पदाधिकारी की 24 घंटे (24x7) मौजूदगी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। अनाधिकृत कर्मियों द्वारा वाहनों की जांच किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी से अविलंब स्पष्टीकरण...