Bhagalpur News: पूर्णिया : दालकोला चेकपोस्ट पर इस माह अब तक 23 गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 5 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार जिले में मद्यनिषेध कानून के प्रभावी अनुपालन एवं अवैध शराब के सेवन, निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दालकोला चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब सेवन के आरोप में कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस माह अब तक दालकोला चेकपोस्ट पर शराब सेवन के आरोप में कुल 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 05 अभियुक्त पूर्व में भी शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पुलिस की कार्रवाई में 25 गिरफ्तार
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.