Bhagalpur News: पूर्णिया : जीएमसीएच के मेन गेट पर किया सड़क जाम
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से रंजीत कुमार की रिपोर्ट इलाज के क्रम में आठ वर्षीय बच्ची की मौत पर परिजनों ने बवाल काटा। शव को जीएमसीएच के मेन गेट के सामने रखकर सड़क को जाम कर दिया। हालांकि सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर थोड़ी देर बाद जाम हटा लिया गया। मृतक बच्ची की पहचान भवानीपुर थाना के गोरियारी टोला निवासी मो सफीक की पुत्री शायना (8) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि बच्ची को हल्की सर्दी- खांसी थी। डाक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे उसकी मौत हो गई। जीएमसीएच टीओपी के एसआई कृत्यानंद पासवान ने बताया कि बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव को साथ ले गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : करंट से घायल महिला की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.