Bhagalpur News: पूर्णिया : जनता दरबार में तीन मामलों की सुनवाई, दो मामलों का निष्पादन
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: जलालगढ़ (पूर्णिया) से प्रदीप राय की रिपोर्ट जलालगढ़ अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जनता दरबार में दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई की गई और आवश्यक कार्रवाई की गई। जनता दरबार में गीता देवी, पति देवनारायण साह, निवासी हरचंदपुर बनाम जगदीश चौधरी से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। वहीं जनार्दन प्रसाद साह, पिता तीर्थानंद साह, निवासी बिशनपुर बादाम बनाम हरि चौधरी, पिता गौरी चौधरी, निवासी हांसी से संबंधित मामले पर भी सुनवाई की गई। तीन मामलों में से दो मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि एक मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्रवाई जारी है। जनता दरबार में अंचलाधिकारी सौरभ कुमार सिंह, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.