Bhagalpur News: पूर्णिया : जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: केनगर (पूर्णिया) से महानंद विश्वास की रिपोर्ट केनगर थाना क्षेत्र के एनएच-107 पूर्णिया-सहरसा मुख्य मार्ग स्थित मिल्लिया कॉन्वेंट बनभाग के सामने बुधवार की देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गोकुलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी स्वर्गीय भुजदेव मेहता के 35 वर्षीय पुत्र मंटू मेहता के रूप में हुई है। वह केनगर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुबोध मेहता के चचेरे भाई थे। वह पेशे से किसान होने के साथ-साथ गोकुलपुर चौक पर वाहन सर्विसिंग सेंटर भी चलाते थे। परिजनों ने बताया कि मंटू मेहता पूर्णिया के मधुबनी मोहल्ले में अपने जीजा के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.