Bhagalpur News: पूर्णिया : चापाकल के समीप बने गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बालक की मौत
भागलपुर, नवम्बर 29 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट हरदा। मरंगा थाना क्षेत्र की रहुआ पंचायत अंतर्गत चकला गांव के वार्ड संख्या छह में गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नौशाद आलम के पुत्र आसान आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बालक घर के पास चापाकल के समीप चल रहा था। इसी दौरान अचानक वह वहां बने गड्ढे में गिर गया। जब तक लोगों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर कामाख्या स्थान ओपी के थानाध्यक्ष रोहित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि नजरूल हक, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.