भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन की तैयारियों के तहत बुधवार को पूर्णिया स्थित महानंदा सभागार में माइक्रो प्रेक्षकों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी मतदान अधिकारियों एवं माइक्रो आब्जर्वरों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों का पूर्ण निष्पक्षता, सतर्कता एवं सजगता के साथ निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं मानकों का अक्षरशः ...