Bhagalpur News: पूर्णिया : कला प्रेमी की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: मीरगंज (पूर्णिया) से आलोक कुमार की रिपोर्ट मीरगंज नगर पंचायत अंतर्गत खगहा गांव स्थित श्री हरि साहित्य सदन में कला निकेतन खगहा के कला एवं संगीत प्रेमी स्मृतिशेष शंभूनाथ झा की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर अशोक चौधरी, देवेश चौधरी, कैलाश बिहारी चौधरी, वार्ड पार्षद अनिल चौधरी, संतोष चौधरी, श्याम सुंदर साह, हरि साह, कुमार राजन, सुश्री दिव्यांशु सहित अन्य लोगों ने शंभूनाथ झा के व्यक्तित्व और योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अभिनव कला संगम ने दिवंगत ईओ को दी श्रद्धांजलि वक्ताओं ने कहा कि शंभूनाथ झा का कला और संगीत के प्रति विशेष लगाव था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.