Bhagalpur News: पूर्णिया : करंट से घायल महिला की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: भवानीपुर (पूर्णिया) से मृत्युंजय की रिपोर्ट भवानीपुर नगर पंचायत के सर्कलटोला वार्ड संख्या सात में शनिवार को बिजली के करंट लगने से गंभीर रूप से घायल एक महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मृतक महिला वार्ड सात सर्कलटोला निवासी मो० मकसूद की पत्नी नबिसा खातून (35 वर्ष) थी । मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे नबिसा खातून घर पर भींगे कपड़े फैलाने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.