भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: भवानीपुर(पूर्णिया) से मृत्युंजय की रिपोर्ट मामा के साथ इलाज कराने भागलपुर जा रहे एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक जहाज से गंगा पार करने के दौरान अचानक नदी में गिर गया। मृतक राहुल कुमार उर्फ राजा (25 वर्ष) धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के कुंवाड़ी जमाल टोला निवासी उमाकांत साह का पुत्र था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के मामा भवानीपुर थाना क्षेत्र के केमई निवासी जयप्रकाश साह ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने भांजे राहुल को इलाज के लिए भागलपुर स्थित डॉ. विकास शर्मा के पास ले जा रहे थे। दोनों घाट से जहाज पर सवार होकर गंगा पार कर रहे थे। इसी दौरान जहाज के किनारे रेलिंग से सटकर बैठा राहुल अचानक नदी में गिर गया। जहाज पर तैनात कर्मियों ने उसे बचाने के लिए लाइफ जैकेट भी फेंका, लेक...