भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कॉलेज कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की टीम द्वारा दांतों एवं मसूड़ों की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में बीडीएस जीकेपी डेंटल सर्जन डॉ. राज राजेश्वर एवं डॉ. सिम्पी राय ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने प्रतिभागियों की दंत जांच करते हुए कैविटी, मसूड़ों से संबंधित समस्याओं एवं अन्य सामान्य दंत समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही नियमित ब्रशिंग, उचित मौखिक स्वच्छता एवं समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज क...