भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत की स्वतंत्रता के लिए मात्र 13 वर्ष की आयु में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर बाल शहीद ध्रुव कुंडू की स्मृति में आज ध्रुव उद्यान पूर्णिया में एक विशेष स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चले कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों, पत्रकारों एवं साहित्यकारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर ध्रुव कुंडू के जीवन और बलिदान को याद किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: 13 साल में शहादत देने वाले ध्रुव के नाम पर बना पार्क, स्मारक एवं शिलापट्ट लगाने की मांगकार्यक्रम का उद्देश्य इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने ध्रुव कुंडू को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन, साहस एवं स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए सर्वोच्च बलि...