Bhagalpur News: पूर्णिया : अग्नि सुरक्षा : जिले में संवेदनशील स्थान चिन्हित
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से राजीव कुमार की रिपोर्ट दीपावली पर इस बार अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आग लगने पर त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए जिले में बीस संवेदनशील स्थान बनाए गए हैं। चिन्हित इन स्थानों पर दमकल के साथ आग पर काबू पाने वाले एक्सपर्ट की टीम को तैनात किया गया है। इनकी प्रतिनियुक्ति रविवार संध्या से दीपावली पर्व के समापन तक के लिए किया गया है। इसके अलावा सदर अनुमंडल क्षेत्र में एक विशेष क्यूआरटी का गठन किया गया है। सदर अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी मो अबुल बरकत सहित चार सदस्यीय क्यूआरटी आग पर काबू पाने वाले एक वाहन के साथ लगातार गश्त करेगी। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार चौधरी क्वीआरटी के वरीय प्रभार में रहेंगे। टीम विभिन्न क्षेत्रों में संचालित पटाखा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.