भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया पुलिस ने बीते आठ अगस्त को जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें शराब मामले में आठ, अन्य मामले में 12, अजमानतीय वारंट में दो तथा एससी-एसटी एक्ट के एक आरोपी की गिरफ्तारी शामिल है। पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब और मादक पदार्थ भी बरामद किए गए। पूर्णिया पुलिस कार्यालय की ओर से 9 अगस्त को जारी दैनिक प्रतिवेदन के अनुसार अभियान के दौरान 10 लीटर देसी शराब और 590.120 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा 7.6 ग्राम स्मैक भी पुलिस के हाथ लगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: विदेशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 4.68 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अन्य बर...