Bhagalpur News: पूर्णिया: 27 अक्टूबर को मजार परिसर में भीड़ नहीं जुटाने की अपील
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदीबाड़ी महादलित टोला स्थित बुरहान पीर मजार पर इस वर्ष भी उर्स मेले का आयोजन नहीं होगा। आयोजन कमेटी ने सर्वसम्मति से मेले को रद्द करने का निर्णय लिया है। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यहां मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। आयोजन कमेटी के सदस्य मो. नईमुद्दीन, परवेज आलम, जहीरुद्दीन, सद्दाम हुसैन और मो. जलील ने इसकी जानकारी दी। मो. जलील ने बताया कि 27 अक्टूबर को प्रस्तावित उर्स मेले को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में सोमवार को कमेटी के सदस्य मुफस्सिल थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन के माध्यम से सूचना देंगे। कमेटी ने स्पष्ट किया कि उर्स मेले का आयोजन नहीं होने के बावजूद मजार आम दिनों की तरह खुला रहेगा। श्रद्धालु और अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.