भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। भौवा परवल पंचायत के जंगल टोला गांव में मंगलवार को संबंधित विभाग की ओर से 246 पशुपालकों के बीच चारा का वितरण किया गया। भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, रूपौली डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर आजाद की निगरानी में चारा उपलब्ध कराया गया। कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायत स्थित बहियार जलमग्न होने के कारण पशुपालकों के सामने मवेशियों के चारे का विकट संकट उत्पन्न होने लगी। पशुओं के लिए उत्पन्न हुई चारा की समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग की ओर से प्रभावित पशुपालकों के बीच चारा उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: रूपौली अंचल के तीन पंचायतों में चार स्थानों पर सामुदायिक रसोई की शुरुआत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...