भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। विद्युत विपत्र सम्बन्धित शिकायतों के समाधान के लिए 17 से 22 अगस्त तक प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल और अवर प्रमंडल कार्यालय में लगने वाले इस विशेष शिविर में आकर लाभ उठाएं। यह शिविर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पश्चिमी एवं पूर्णिया पूर्वी कार्यालय के साथ साथ अवर प्रमंडल पूर्णिया शहरी, केनगर, धमदाहा, बनमनखी, अमौर, पूर्णिया ग्रामीण और बायसी अवर प्रमंडल कार्यालयों में लगाए जायेंगे। शिविर में मीटर रीडिंग, गलत विपत्र, बकाया राशि तथा विपत्र से सम्बन्धित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: राहत : विशेष शिविर में 73 आवेदन, मीटर से संबंधित 21 आवेदन यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा: विद्युत विपत्र ...