Bhagalpur News: पूर्णिया: हाईवा की टक्कर से जीजा की मौत, साला गंभीर
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के पूर्णिया-धमदाहा स्टेट हाईवे पर बहेलिया स्थान के करीब रविवार देर शाम हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे उनके साला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान जीजा ने दम तोड़ दिया जबकि घायल साला का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिनकोल वार्ड संख्या 14 निवासी महेश हेमंब्रम के पुत्र दुल्ला हेमंब्रम (45) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह रविवार को काझा डहरिया स्थित मखाना खेत देखने गए थे। करीब दो वर्षों से वहां मखाना की खेती कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.