भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब जिले में स्कूटी के सहारे महिला सुरक्षा को संबल प्रदान किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले को आवंटित 20 स्कूटी के साथ पुलिस दीदियों को शहर के आरएन साह चौक से डीएसपी विशेष अपराध शिवानी श्रेष्ठा एवं सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने संयुक्त रूप से विदा किया। डीएसपी विशेष अपराध ने कहा कि स्कूटी पर सवार पुलिस दीदी महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इनका मुख्य फोकस स्कूल- कॉलेजों के साथ अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली बच्चियों की सुरक्षा पर होगा। मसलन संस्थानों के खुलने एवं बंद होने के समय स्कूटी से विशेष गश्त होगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ​किशनगंज : पुलिस लाइन से पुलिस दीदी को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी...