Bhagalpur News: पूर्णिया: सांप के काटने पांच वर्षीया बच्ची की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: भवानीपुर, एक संवाददाता। रूपौली प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोवा परवल पंचायत के अंझरी वार्ड संख्या छह में सांप के काटने से पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। मृतका नासरीन खातून अंझरी निवासी मो. फिरोज की पुत्री थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि नासरीन को जहरीले सांप ने डस लिया था, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रुपौली ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया। इसी दौरान रास्ते में बच्ची की हालत और बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया। सीएचसी भवानीपुर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके चौधरी और एएनएम सोनम कुमारी ने बच्ची की जांच की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.