Bhagalpur News: पूर्णिया: शराब बरामदगी मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: पूर्णिया पूर्व, संवाददाता। मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध विदेशी शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि बीते एक अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेलौरी स्थित शीतला मंदिर के समीप छापेमारी की थी। इस दौरान सिंटू कुमार के घर के पीछे से विभिन्न ब्रांडों की कुल 64.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई थी। इस मामले में संलिप्त अभियुक्त छापेमारी के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कागज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.