भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में शामिल भट्ठा बाजार में शाम होते ही जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। एक मॉल के पास से खीरू चौक तक वाहनों की लंबी कतार लगने से खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चित्रवाणी रोड, लखन चौक, खीरू चौक, झंडा चौक और काली मंदिर चौक समेत आसपास के बाजारों में भी लोग रोजाना जाम से जूझ रहे हैं। स्थानीय नागरिक शंकर झा, पवन कुमार राय, ब्रज किशोर भारती, अमरेन्द्र कुशवाहा, रंजन सिंह और जवाहर किशोर ने बताया कि जाम का प्रमुख कारण सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग है। अधिकांश दुकानों का आकार करीब 10x12 फीट है, लेकिन कई दुकानदार दुकान के सामने अतिरिक्त जगह में सामान सजा देते हैं। इसके अलावा ...