Bhagalpur News: पूर्णिया: बालिकाओं के चारित्रिक गुणों, आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पूर्णिया पूर्व में इनलाइट बिहार परियोजना के अंतर्गत गर्ल्स फर्स्ट कार्यक्रम के तहत विशेष संवाद एवं सहभागिता सत्र का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं ने भाग लिया। सत्र का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में चारित्रिक गुणों के विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जीवन में ईमानदारी, धैर्य, सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच जैसे चारित्रिक गुणों के महत्व के बारे में बताया गया। इन गुणों को दैनिक जीवन में अपनाने की व्यावहारिक उपयोगिता भी समझाई गई। छात्राओं की समझ और सहभागिता बढ़ाने के लिए दो मित्रों के जीवन पर आधारित एक प्रेरक कहानी सुनाई गई। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.