भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण एवं मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन जिला स्कूल पूर्णिया में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित के साथ अविनाश कुमार अमन (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा) एवं कार्यालय समग्र सहायक नौशाद आलम, अरविंद कुमार, आलोक कुमार (जिला समन्वयक), संतोष कुमार (जिला शैक्षणिक समन्वयक), सत्यम कुमार (संयुक्त सचिव) ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में डीपीओ अविनाश कुमार अमन ने बच्चों को विज्ञान की नवाचार के विषय में विस्तार से बताया। इस बार का मुख्य विषय है निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार। इसके अंतर्गत पांच मुख्य विषय निर्धारित हैं। इस अवसर पर जिला समन्वयक आलोक कुमार ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्च...