Bhagalpur News: पूर्णिया: पुलिस की कार्रवाई में 32 गिरफ्तार, शराब व मादक पदार्थ बरामद
भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया जिला पुलिस ने 3 जुलाई को जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा जारी दैनिक उपलब्धि रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नौ अजमानतीय वारंटी, शराब कारोबार से जुड़े 11 आरोपी, अन्य कांडों के आठ अभियुक्त तथा पॉक्सो एवं दुष्कर्म से संबंधित चार आरोपी शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब, 25.24 ग्राम स्मैक तथा 343 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा चार मोबाइल फोन, 3,957 रुपये नकद, एक टोटो और 12 गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामानों को संबंधित मामलों में जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वाहन जांच अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल चार लाख पांच ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.