भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: पूर्णिाया से धीरज की रिपोटर बायसी, एक संवाददाता। बायसी प्रखंड क्षेत्र में परमान नदी का जलस्तर लगातार तीसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर है। इसके कारण नदी किनारे गांवों के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि शुक्रवार से नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जाने लगी है, जिससे लोगों को कुछ राहत की उम्मीद जगी है। प्रखंड के आसजा मवैया पंचायत अंतर्गत बड़ा रहुआ, मवैया, मथुरापुर, सोती टोला, पहाड़िया, खुटिया, दोघड़िया सहित अन्य गांवों के निचले इलाकों में फैला पानी अब वापस नदी की ओर लौटने लगा है। इसके बावजूद ग्रामीण स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महानंदा और परमान नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है, जबकि कनकई नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। महानंदा और कन...