Bhagalpur News: पूर्णिया: नशामुक्त भारत अभियान: जीविका दीदियों की रैली, शपथ लेकर नशामुक्त समाज का संदेश
भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट नशामुक्त भारत अभियान के दूसरे दिन अमौर तथा बैसा प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा पूर्ण नशामुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान में कुल छह संकुल संघों की हजारों दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आम जनता से समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाने की अपील की। अभियान के तहत अमौर प्रखंड के प्रयास, सागर तथा सपना महिला संकुल संघ और बैसा प्रखंड के मलाला, सवेरा तथा आदर्श महिला जीविका संकुल संघ की दीदियों द्वारा विशाल जन जागरूकता रैलियां निकाली गईं। हाथों में तख्तियां लिए और नशापान की रोकथाम से जुड़े विभिन्न नारों का उद्घोष करते हुए जीविका दीदियों ने लोगों से सभी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.