भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। धमदाहा के बाद अब पूर्णिया, अमौर और बनमनखी में मंगलवार से जमीन का पेपरलेस निबंधन होगा। अवर निबंधन कार्यालय धमदाहा में यह व्यवस्था सबसे पहले शुरू हुई। अब पूर्णिया निबंधन कार्यालय के अलावा अमौर और बनमनखी में भी मंगलवार से नयी व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके तहत जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब पूरी तरह पेपरलेस होने जा रही है। मंगलवार से जिले में पेपरलेस जमीन निबंधन व्यवस्था शत-प्रतिशत लागू कर दी जाएगी। जिला निबंधन पदाधिकारी उमा शंकर मिश्र ने बताया कि पेपरलेस व्यवस्था लागू होने से जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों के रखरखाव, सत्यापन और रिकॉर्ड प्रबंधन में सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: धमदाहा के बाद आज से पूर्णिया, अमौर और बनमनखी में पेपरलेस जमीन निबंधन कागजी दस्तावेजों पर निर्भरता क...