Bhagalpur News: पूर्णिया: दो बच्चों को बाल श्रम से कराया गया विमुक्त
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। बायसी प्रखंड के बायसी बाज़ार से दो बाल श्रमिकों को बालश्रम से विमुक्त कराया गया। एक बच्चा बिरयानी दुकान से और दूसरा बच्चा रेडीमेड गारमेंट्स के दुकान में था। बच्चों की उम्र लगभग 10 और 13 वर्ष है। इस अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुणाल किशोर सिंह, आदित्य प्रियदर्शी, शुभम प्रियदर्शी, अमित कश्यप और अवधेश कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता शेखर तिर्की, प्रयास जैक सोसाइटी और संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी शामिल हुए। विमुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेश से बच्चों को वृहद आश्रय गृह कटिहार में आवासित किया गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: होटल से बाल मजदूरी करते एक बालक को धावा दल ने किया रेस्क्यू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.