भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट दुर्गा पूजा के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट रहेंगी। त्योहार के दौरान सभी प्राथमिक एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में 24/7 आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। दवाइयों की उपलब्धता, जीवन रक्षक उपकरणों की कार्यशीलता, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की रोस्टर वार उपस्थिति होगी जबकि एम्बुलेंस सेवा को अलर्ट मोड पर रखने और प्रमुख पूजा पंडालों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के समीप त्वरित प्रतिक्रिया दल की तैनाती की गयी है। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आमजन को निर्बाध एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) स्वास्थ्य सुरेन्द्र दास की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूजा को लेकर एडवाइजरी : भीड़भाड़ वाल...