भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: जानकीनगर, एक संवाददाता। जिले के आदर्श थाना जानकीनगर से रविवार की सुबह हिरासत से एक आरोपी थाना सिरस्ता का शीशा तोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार चोरी के एक मामले में 18 जुलाई को पुलिस ने जानकीनगर के महराजी वार्ड 15 निवासी राकेश कुमार मंडल उर्फ दीपन मंडल पिता दीप नारायण मंडल को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के लिए उसे थाना परिसर स्थित सिरस्ता में रखा गया था। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब चार बजे आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रतिम को दी गई। सूचना मिलने के बाद ए...