Bhagalpur News: पूर्णिया: तीन माह में ही ध्वस्त हुई पुलिया
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित मदारघाट से महंतबाड़ी जाने वाले मार्ग पर निर्मित कलवर्ट (पुलिया) निर्माण के महज तीन महीने के भीतर ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिया की ईंट की सुरक्षा दीवार पानी में बह गई, जबकि नीचे लगाया गया पाइप भी अपनी जगह से हट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी कम अवधि में पुलिया का टूट जाना निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता का प्रमाण है। उनका आरोप है कि यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण किया गया होता तो पुलिया पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त नहीं होती। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, दोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.