Bhagalpur News: पूर्णिया: डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 27 फरियाद
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित प्रज्ञान सभागार में सोमवार को आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके अलावा जिले के सभी अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.