भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया-कटिहार रेलखंड के सतडोब के समीप बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के एएसआई नीलमणि माथुर, मुफस्सिल थाना के एसआई शत्रुघ्न कुमार और एएसआई संजीव पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक के हाथ और कलाई पर टैटू बना हुआ है जिसके आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में मुफस्सिल...