Bhagalpur News: पूर्णिया: ज्ञान और हुनर को जाति, सामाजिक भेदभाव व व्यक्तिगत अहंकार से नहीं बांधना चाहिए
भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी पंचलाईट नाटक का मंचन कला भवन के सुधांशु रंगशाला पूर्णिया में सफलतापूर्वक किया गया। नाटक में ग्रामीण जीवन के साथ सामुदायिक एकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कहानी में महतो टोली के लोगों द्वारा पंचलाइट खरीदने के बाद उसे जलाने की समस्या सामने आती है। गांव में पंचलाइट जलाना किसी को नहीं आता, जबकि जिस युवक गोदन को सामाजिक कारणों से टोली से अलग कर दिया गया था, वही इसे जलाना जानता है। अंततः आवश्यकता के कारण गोदन की मदद ली जाती है और पंचलाइट जल उठती है। इसके साथ ही गांव वालों के बीच का मनमुटाव भी कम होता है। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि ज्ञान और हुनर को जाति, सामाजिक भेदभाव अथवा व्यक्तिगत अहंकार से नहीं बांधा जाना चाहिए। आपसी सहयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.