Bhagalpur News: पूर्णिया: जलेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन हो रहा रुद्राभिषेक, संध्या आरती से भक्तिमय माहौल
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: जलालगढ़, एक संवाददाता। सावन माह में जलालगढ़ स्थित प्राचीन जलेश्वर महादेव मंदिर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर है। पूरे सावन माह मंदिर में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- रुद्राभिषेक में क्यों किया जाता है शृंगी का इस्तेमाल? जानें इसके पीछे का धार्मिक रहस्यश्रद्धालुओं की आवाजाही मंदिर के पुजारी पंडित जयप्रकाश दाधिच श्रद्धालुओं से विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न करा रहे हैं। प्रतिदिन अलग-अलग श्रद्धालु परिवार भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करा रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.