भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मीरगंज क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को धमदाहा के अंचलाधिकारी अमित कुमार और मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित पोखर, त्रिमुहानी, लिबरी पुल समेत अन्य घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, पानी की स्थिति, पहुंच पथ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत की बैठक, घाटों की व्यवस्था पर हुई चर्चा उन्होंने संबंधित कर्मियों को छ...