Bhagalpur News: पूर्णिया: घर से लापता इंटर की छात्रा का शव तालाब में मिला
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: केनगर। चम्पानगर थाना क्षेत्र से रविवार की दोपहर घर से लापता हुई एक 18 वर्षीय छात्रा का शव सोमवार सुबह तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है।
मृतका की पहचान पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या-2 निवासी बबलू ठाकुर की 18 वर्षीय पुत्री निर्जला कुमारी के रूप में हुई है। वह उच्च माध्यमिक विद्यालय प्राणपट्टी में इंटर की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, निर्जला रविवार को करीब तीन बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
शव का पता लगना सोमवार सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.