भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट कसबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरों का हौसला काफी बुलंद है। बीती रात कुल्लाखास पंचायत के मिलन चौक से पश्चिम उत्तर दिशा से स्थित कुल्लाखास पंचायत के पूर्व मुखिया देवनारायण चौरसिया के गोदाम में चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 71 बोरा मकई चोरी कर लिया। इस मामले में पूर्व मुखिया देवनारायण चौरसिया ने बताया कि गोदाम में तैनात गार्ड रात के ग्यारह बजे अपने घर चला गया था। इसके बाद पिकअप से चोर गोदाम पहुंचे। गेट का ताला तोड़कर पिकअप को गोदाम के अंदर ले जा कर 71 बोरा मकई लाद कर चोर मल्हरिया गांव की तरफ चला गया। सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद है। कसबा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...