भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन द्वारा शुक्रवार को संयुक्त रूप से केन्द्रीय कारा पूर्णिया का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर विग्नेश टीए व सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा सहित संबंधित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला वार्ड, कारा अस्पताल एवं बंदी वार्ड का जायजा लिया गया और कारा परिसर में उपलब्ध स्वास्थ्य एवं बुनियादी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर केन्द्रीय कारा में 'स्मार्ट क्लास' का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कारा में बंद शिक्षित युवा बंदियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोग...