Bhagalpur News: पूर्णिया: कार के वीडियो पर कमेंट को लेकर मारपीट, एक गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलियास्थान में कार का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और उस पर कमेंट करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के बड़ी बैगना निवासी रणवीर कुमार मंडल उर्फ छोटू कुमार पिता योगेंद्र मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मीरगंज थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पहले पक्ष की ओर से बैगना निवासी महावीर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें मो. साकिब समेत दो लोगों को नामजद किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से रंगपुरा निवासी मो. साकिब ने प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.